Hindi NewsBihar NewsGaya NewsElection Fever in Sherghati Uncertainty Among Candidates Ahead of Bihar Assembly Polls
शेरघाटी सीट पर चुनावी उम्मीदवारों और दलों को लेकर बना असमंजस

शेरघाटी सीट पर चुनावी उम्मीदवारों और दलों को लेकर बना असमंजस

संक्षेप:

शेरघाटी सीट पर चुनावी उम्मीदवारों और दलों को लेकर बना असमंजस 2010 में बनी शेरघाटी सीट पर जदयू-राजद का है दबदबा तीन बार हो चुके हैं विधानसभा चुनाव दल औ

Sep 15, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया जी जिले के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार तेज होती जा रही सरगर्मी के बीच चुनाव में खड़े होने वाले दल और उम्मीदवारों को लेकर असमंजस बना हुआ है। इसी महीने शेरघाटी में जनसुराज की बड़ी चुनावी सभा सम्पन्न होने के साथ सूबे में सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए का भी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन हो चुका है। महागठबंधन के विभिन्न दलों की ओर से भी यहां जनसंपर्क अभियान तेज किया गया है। इसके अलावा चुनाव लड़ने की तमन्ना लिए कई निर्दलीय उम्मीदवार भी क्षेत्रीय विकास के वादे-इरादे के साथ समर्थक वोटरों को गोलबंद करने की कोशिश में लगे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

माहौल चुनावी हो गया है। हर जगह विभिन्न पार्टियों के संभावित प्रत्याशियों के पोस्टर-बैनर भी लगे हैं। चुनाव क्षेत्रो के परिसिमन के बाद वर्ष 2010 में अस्तित्व में आई शेरघाटी सीट पर अबतक तीन दफे चुनाव हो चुके हैं। पहले दो बार लगातार वर्ष 2010 और 2015 में इस सीट पर जदयू के उम्मीदवार विनोद प्रसाद यादव जीते थे। वर्ष 2020 के इलेक्शन में पिछले चुनावों की तुलना में 535 वोट ज्यादा हासिल करने के बावजूद जदयू के विनोद प्रसाद यादव हैट्रिक लगाने में चूक गए। राजद ने यह सीट जदयू से छीन ली। राजद की महिला उम्मीदवार मंजू अग्रवाल को विजयी घोषित किया गया। सीट शेयरिंग का इंतजार आगामी चुनावों में बदली हुई परिस्थितियों के बीच सूबे के दोनों प्रमुख गठबंधनों ने यह साफ नहीं किया है कि शेरघाटी सीट पर गठबंधनों से कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी और उनका उम्मीदवार कौन होगा। चर्चा है कि महागठबंधन की ओर से राजद के अलावा कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता भी चुनावी तैयारी में हैं। दूसरी तरफ एनडीए की ओर से जदयू के अलावा भाजपा, हम और लोजपा के कार्यकर्ताओं को भी सीट उनके पाले में आने की आस है। दोनों ही गठबंधनों की ओर से अबतक आपस में सीट शेयरिंग नहीं की गई है। बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर कर चुकी जनसुराज पार्टी से भी टिकट पाने की चाह में यहां 12 उम्मीदवार बताए जाते हैं। माना जा रहा है कि अगले चंद हफ्तों में चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। इसके पहले गठबंधनों की ओर से भी सीट बंटवारे का लोगों को इंतजार है।