बथानी में ट्रेन से कटकर अधेड़ महिला की मौत
नीमचक बथानी। नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के नटेसर इस्लामपुर रेलखंड बौद्ध पर्यटक स्थल झरना...
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 31 Mar 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें
नीमचक बथानी। नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के नटेसर इस्लामपुर रेलखंड बौद्ध पर्यटक स्थल झरना सरेन के पास बुधवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के सैंकड़ों ग्रामीण रेलवे ट्रैक के पास इकट्ठा हो गए। मृत महिला की पहचान कर उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। मृतक महिला थाना क्षेत्र के चंदा चक गांव की रहने वाली थी। वह कल शाम से अपने घर से गायब थी। ग्रामीणों ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी। परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।