बकरीद की नमाज में खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बकरीद की नमाज में खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ बकरीद की नमाज में खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ

बकरीद की नमाज में खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ

ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को जिले में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने सुबह इबादतगाहों में बकरीद की पाक नमाज अदा की। लोगों ने नमाज में अमन-चैन, मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। गया जी शहर में नमाजियों की सबसे ज्यादा भीड़ गांधी मैदान स्टेडियम में रही। यहां सात बजे मुन्नी मस्जिद के इमाम मौलान फारूख कादसी ने नमाज अदा करायी। यहां तीखी धूप के बीच सैकड़ों नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारक बाद दी। जिला प्रशासन की ओर से भी ठंडा पानी आदि की व्यवस्था रही। एडीएम, सदर एसडीओ व सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी त्योहार की बधाई दी。

शहर में नमाज का आयोजन

शहर में सबसे अंतिम में 10 बजे कर्बला में हुई नमाज

गांधी मैदान के बाद जामा मस्जिद और ईदगाह कर्बला में भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। इसके अलावा छत्ता मस्जिद, मुन्नी मस्जिद, खानकाह मुनामिया नवागढ़ी, पनहर मस्जिद, मदरसा कासमिया इस्लामिया, पीरमंसूर मस्जिद, मदरसा अनवारूल उलूम मारुफगंज, न्यू करीमगंज मस्जिद, अलीगंज, अबगिला बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में जाकर बकरीद की नमाज अदा की। शहर में सबसे आखिरी में कर्बला में 10 बजे नमाज हुई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। नवागढ़ी स्थित खानकाह चिश्तिया मुनामिया में नाजिम अता फैसल के नेतृत्व में अदा की गई नमाज में सुख-शांति के साथ बारिश की कामना की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने बकरे की कुर्बानी दी। त्योहार को लेकर पूरे दिन मुस्लिम बाहुल्य इलाके गुलजार रहे। खासकर इबादतगाहों और बाजारों की रौनक देखते बनीं।

खाने-खिलाने का दौर

दिनभर चला खाने-खिलाने का दौर, गर्मी का दिखा असर

बकरीद को लेकर गुरुवार को शहरों का बेहद उत्सवी व खुशनुमा रहा। सुबह से शहर की गली-कूचे और सड़कों की रौनक थोड़ी बढ़ी रही। महिलाएं और युवतियां ने इस खास मौके पर लजीज पकवान बनाए। दोपहर बाद वे सगे-सबंधियों और पड़ोसियों के घर जाकर त्योहार की बधाई दी और दावत खाए। बकरे का गोश्त, सेवइयां, खजला और मिठाइयां लोगों ने जमकर खाईं। त्योहार, छुट्टी और गर्मी के कारण दोपहर में जीबी रोड, टेकारी रोड,कचहरी रोड, स्वराजपुरी, टावर चौक इलाके में सन्नाटे जैसा माहौल रहा。

सामान्य प्रश्न

ईद-उल-अजहा कब मनाई गई?
ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को मनाई गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।