
तैलिक समाज की मांगों को पूरा करने का प्रयास होगा : विस अध्यक्ष
तैलिक समाज की मांगों को पूरा करने का प्रयास होगा : विस अध्यक्ष तैलिक समाज की मांगों को पूरा करने का प्रयास होगा : विस अध्यक्ष
तैलिक समाज की समस्याओं को दूर करने सहित उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। बालक यशराज को भव्य समारोह के बीच साइकिल यात्रा पर रवाना किया जाएगा। शहीद जवान मनोज कुमार साव के गांव में स्मृति द्वार बनवाने की पहल की जाएगी। विकास के लिए कई काम हो रहे हैं व कई कराए जाएंगे। विष्णुपद कॉरिडोर के लिए 10 जनवरी को बैठक होगी। ड्रोन से सर्वे हो गया है। काशी विश्वनाथ कोरिडोर बनाने वाली कंपनी ही विष्णुपद व महाबोधि कॉरिडोर बनाएगी। उक्त बातें विधानसभा अध्क्षय डॉ. प्रेम कुमार ने रविवार को गया जी में कहीं। शहर के मगध कॉलोनी रोड नंबर 12 में गया जिला तैलिक साहू सभा की ओर से आयोजित अभिनंद समारोह में डॉ. कुमार ने कहा कि शहर में जाम से मुक्ति के लिए दो ओवरब्रिज व एक आरओबी बनेगा।
कहा कि समाज के लोगों ने साथ दिया है हम सभी साथ-साथ हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए गया जिला तैलिक साहू सभा के अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए मांगों से अवगत कराया गया। समारोह में नवादा के शहीद जवान मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह का संचालन बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा कार्यकारणी सदस्य छोटन साव ने किया है। सभा को विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजय साव, महिला अध्यक्ष पुष्प साहु,जिला युवा अध्यक्ष गुडु साव,भाजपा जिला ओबीसी के अध्यक्ष कृष्णा साव,संरक्षक दुर्ग प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, रविन्द्र प्रसाद,जिला सचिव रंजीत कुमार, बोधगया प्रमुख पती सुदेश साव, नगर पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर रवी साव, मुखिया विरेन्द्र साव, बेलागंज पंचायत समिति पति दीपू साव,अर्जुन साव, कोषाध्यक्ष अरुण साव, जिला के संगठन महामंत्री जवाहर प्रसाद व श्रवण प्रसाद आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




