सीयूएसबी के छात्रों ने प्रदूषण नियंत्रण तकनीकों को जाना

Mar 02, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

फोटो- धनबाद में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सीयूएसबी के छात्र। टिकारी, निज संवाददाता दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पर्यावरण विज्ञान

सीयूएसबी के छात्रों ने प्रदूषण नियंत्रण तकनीकों को जाना

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से एमएससी एनवायर्नमेंटल साइंस (द्वितीय सेमेस्टर) के विद्यार्थियों के लिए धनबाद का दो दिवसीय शैक्षिक प्रयोगशाला और क्षेत्रीय भ्रमण आयोजित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार रंजन और सहायक प्राध्यापक डॉ. सोमा गिरी ने नेतृत्व में छात्रों ने सीएसआईआर केंद्रीय खनन व ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) द्वारा संचालित कोयला खनन क्षेत्र का क्षेत्रीय दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य पर्यावरण प्रबंधन, सतत खनन पद्धतियों, उन्नत विश्लेषणात्मक तकनीकों व औद्योगिक सुरक्षा प्रणालियों के प्रति विद्यार्थियों की व्यावहारिक समझ को सुदृढ़ करना था। प्रो. राजेश कुमार रंजन ने बताया कि सीएसआईआर-सीआईएमएफआर में विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रबंधन व स्थिरता प्रभाग का अवलोकन किया, जहां उन्हें प्रदूषण नियंत्रण तकनीकों, खदान पुनर्वास रणनीतियों, अपशिष्ट प्रबंधन पद्धतियों तथा संसाधनों के सतत उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।

उन्हें यूवी - विजिबल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, कोल्ड सेंट्रीफ्यूज, सॉयल डाइजेस्टर, फोटोकैटलिटिक रिएक्टर, मेम्ब्रेन कास्टिंग मशीन तथा सांद्रता ग्रेडिएंट फॉरवर्ड ऑस्मोसिस मेम्ब्रेन प्रणालियों जैसे उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरणों से परिचित कराया गया। इसके अतिरिक्त एएएस, आईसीपी - एमएस, आयन क्रोमैटोग्राफी, एचपीएलसी तथा गैस क्रोमैटोग्राफी जैसे उन्नत उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिनके पर्यावरणीय विश्लेषण एवं निगरानी में उपयोग पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने इंटेलिजेंट माइनिंग सिस्टम्स तथा फ्लेम प्रूफ एवं उपकरण सुरक्षा प्रयोगशालाओं का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने खतरनाक खनन परिस्थितियों के लिए विकसित स्वचालन तकनीकों एवं सुरक्षा अनुपालन तंत्रों का अवलोकन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।