बोधगया में ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

बोधगया के हरिहरपुर गांव से ई-रिक्शा चोरी करने वाला एक आरोपी ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा बरामद किया। आरोपी ने अपने अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी दी है। उसे कोर्ट में पेश किया गया और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बोधगया में ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहा आरोपी गिरफ्तार

बोधगया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव से रविवार को ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहा एक आरोपी को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया। साथ ही ई-रिक्शा को भी बरामद कर लिया गया। थाने में आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपने अन्य सहयोगियों के बारे में भी बताया है। बोधगया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा की चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी मोराटाल गांव निवासी राजकुमार मांझी का बेटा अनिल मांझी है। हरिहरपुर निवासी अनीता देवी आवेदन पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।