Gaya News: जाती और राजनीति से जुड़ा गाना बजाया तो होगी कार्रवाई
हिन्दुस्तान, गया
Gaya News: दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए आमस थाने में शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ नीरज कुमार राय और प्रखंड प्रमुख लड्डन खां की अगुआई में हुई बैठक में पुलिस ने भड़काऊ, जाति या राजनीति से जुड़े गाने बजाने पर पूजा समितियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जनप्रतिनिधियों ने मनचलों और आदतन शराबियों पर कार्रवाई की मांग की तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। प्रखंड में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।

Gaya News: दशहरा पर्व को लेकर सोमवार को आमस थाने में बीडीओ नीरज कुमार राय और प्रखंड प्रमुख लड्डन खां की अगुआई में शांति समिति की बैठक हुई। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने कहा कि भड़काऊ, जाति और राजनीति से जुड़े गाने बजाने पर पूजा समितियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मनचलों और आदतन शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। आमस, सांवकला, सिमरी, चंडीस्थान, बलियारी और रामपुर समेत प्रखंड में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।

