Dussehra Celebrations Grand Ravan Dahan Ceremony in Gandhi Maidan रावण वध के लिए ऊंट-घोड़े साथ निकलेगी शोभा यात्रा, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsDussehra Celebrations Grand Ravan Dahan Ceremony in Gandhi Maidan

रावण वध के लिए ऊंट-घोड़े साथ निकलेगी शोभा यात्रा

रावण वध के लिए ऊंट-घोड़े साथ निकलेगी शोभा यात्रा रावण वध के लिए ऊंट-घोड़े साथ निकलेगी शोभा यात्रा रावण वध के लिए ऊंट-घोड़े साथ निकलेगी शोभा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 28 Sep 2025 06:59 PM
share Share
Follow Us on
रावण वध के लिए ऊंट-घोड़े साथ निकलेगी शोभा यात्रा

शहर के गांधी मैदान में विजयादशमी को आयोजित होने वाला रावण वध समारोह की तैयारी चल रही है। विजयादशमी यानी गुरुवार को स्टेशन रोड से श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। ऊंट-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी। दिल्ली के पंजाबी बैंड और श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र होंगे। यह जानकारी रविवार को गांधी मैदान में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री दशहरा कमेटी चैरिटेबुल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कुमार तरवे ने दी। बताया कि इस बार निकलने वाली शोभायात्रा और भव्य होगी। 2 अक्टूबर की अपराह्नन करीब 3 बजे स्टेशन रोड से निकलकर निर्धारित मार्गों से होते हुए शाम करीब 5 बजे गांधी मैदान पहुंचेगी।

लाइट, साउंड के साथ आतिशबाजी की जबर्दस्त व्यवस्था की गई है। दिल्ली का पंजाबी बैंड और श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र होंगी। महासचिव दीपक चड्ढ़ा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत सभी तैयारी की जा रही है। सारे कार्यक्रम भी होंगे। जिला प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की जा रही है। बताया कि रावण वध कार्यक्रम का यह 68वां साल है। अध्यक्ष ने बताया कि रावण वध के दूसरे दिन 2 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे कोतवाली के पास भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष विपेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय पाल, ट्रस्टी रंजीत बरहपुरिया, शिरीष प्रकाश, सुभाष चंद्र अरोड़ा, राकेश कथूरिया, आशुतोष भारद्वाज, संजय अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, राहुल व रमेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।