मविवि के छात्र को राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

मगध विश्वविद्यालय के छात्र दुर्गेश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दुर्गेश एमए अर्थशास्त्र सत्र 2025-27 का छात्र है। प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। दुर्गेश की उत्कृष्ट लेखन क्षमता और विषय की समझ ने उसे पहले स्थान पर पहुंचाया।

मविवि के छात्र को राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

मगध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के छात्र दुर्गेश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। दुर्गेश कुमार एमए अर्थशास्त्र सत्र 2025-27 का छात्र है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। हरियाणा के पलवल स्थित सरस्वती महिला महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग एवं कानूनी साक्षरता सेल के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालयीय राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 06 अप्रैल 2026 को किया गया था। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच दुर्गेश कुमार ने अपने उत्कृष्ट लेखन एवं विषय की गहन समझ के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया।

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सच्चिदानंद सिन्हा ने कहा कि छात्रों की ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय की शैक्षणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करती है। वहीं डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. गोपाल जी सिंह, डॉ. अब्दुल हन्नान, डॉ. इमरान आलम एवं डॉ. गज़ला शाहीन ने दुर्गेश कुमार एवं उनकी मार्गदर्शक डॉ. दीपा रानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।