ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गया मंत्रोच्चार और गीतों से भक्तिमय हुआ फतेहपुर

मंत्रोच्चार और गीतों से भक्तिमय हुआ फतेहपुर

मां के मंत्रोच्चार और गीतों से फतेहपुर प्रखंड का शहरी और ग्रामीण इलाका पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंग गया...

 मंत्रोच्चार और गीतों से भक्तिमय हुआ फतेहपुर
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 02 Oct 2019 03:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मां के मंत्रोच्चार और गीतों से फतेहपुर प्रखंड का शहरी और ग्रामीण इलाका पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंग गया है। नवरात्र पर पूजा स्थलों, मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती पाठ गूंज रहा है। मंदिरों में पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। नवरात्र के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत भी शुरू किया है। नवरात्र के मौके पर क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम में भी आरती के लिए मंदिरों में श्रद्धालु जुट रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें