Gaya News: दुर्गापूजा को लेकर मुफस्सिल थाने में शांति समिति की बैठक
हिन्दुस्तान, गया
Gaya News: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। पूजा समितियों को मूर्ति स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। जदयू नेता सुरेश राव ने भुसुंडा में सड़क जाम की समस्या उठाई। थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने किसी भी सूचना पर पुलिस को तत्काल जानकारी देने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता कपिलदेव प्रसाद ने की।

Gaya News: दुर्गापूजा शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा समितियों को मूर्ति स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य बताया गया। जदयू नेता सुरेश राव ने भुसुंडा में सड़क जाम की समस्या के समाधान की मांग की। थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की सूचना मिलने पर पुलिस को तत्काल जानकारी दें। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने की। मौके पर हरे राम सिंह, मिठू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

