ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाशेरघाटी थाने में डीएसपी ने की गंभीर कांडों की समीक्षा

शेरघाटी थाने में डीएसपी ने की गंभीर कांडों की समीक्षा

शेरघाटी थाने में डीएसपी ने की गंभीर कांडों की समीक्षा

शेरघाटी थाने में डीएसपी ने की गंभीर कांडों की समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 24 Sep 2020 09:32 PM
ऐप पर पढ़ें

शेरघाटी के डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने शेरघाटी थाने में लम्बित गंभीर कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को शेरघाटी थाने में अनुसंधान अधिकारियों के साथ कांडों की समीक्षा के दौरान उन्होंने यह आदेश दिया। करीब दो घंटे तक शेरघाटी थाने में ठहरे पुलिस उपाधीक्षक ने एक-एक कर बीस से अधिक कांडों की फाइल देखी और पुलिस कार्रवाई को लेकर अनुसंधान अधिकारियों से जानकारी ली। डीएसपी ने बताया कि कई कांडों में पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत होने के बावजूद अनुसंधान की कार्रवाई में धीमी प्रगति पायी गई है। कुछ मामलों में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी या उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाइ लम्बित है। ऐसे मामले में अनुसंधान अधिकारियों को कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया है। समीक्षा के दौरान उन्होंने दलित उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की प्रगति पर भी बातचीत की। डीएसपी ने चुनाव पूर्व अपराधियों की धर-पकड़ और उनके खिलाफ गिरफ्तारी या कुर्की की कार्रवाई की भी जानकरी ली। इस मौके पर शेरघाटी के थानेदार अरविंद कुमार भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें