शेरघाटी शहर में महीने भर के भीतर बेहतर होगा ड्रेनेज सिस्टम

Feb 28, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

शेरघाटी शहर में महीने भर के भीतर बेहतर होगा ड्रेनेज सिस्टम दो करोड़ की लागत से दर्जन भर नालों का हो रहा निर्माण बरसात के पहले शहर को जलजमाव से मुक्त कर

शेरघाटी शहर में महीने भर के भीतर बेहतर होगा ड्रेनेज सिस्टम

शेरघाटी नगर परिषद क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से चल रहे दर्जन-भर नालों का निर्माण कार्य अगले महीने के अंत तक पूरा होने वाला है। तमाम नालों के निर्माण के बाद शहर के बड़े भाग में जल निकास की समस्या का हल निकल जाएगा। इसके साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम की बेहतरी भी होगी। नगर परिषद की मुख्य पार्षद गीता देवी ने बताया कि तमाम नालों का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो, इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शिनी ने कई निर्माण स्थलों का भौतिक निरीक्षण-पर्यवेक्षण भी किया है। मुख्य पार्षद ने बताया कि नई सड़क और नाले के निर्माण के साथ शहर के नई बाजार की कुंज गली से जल निकास की समस्या शीघ्र हल होने वाली है।

लम्बे समय से इस इलाके में जल निकास की समस्या बनी हुई थी। इसी तरह गोलाबाजार में गांजा मोड़ के आस पास तथा उर्दू मुहल्ला और अनवारगंज मोड़ के पास नाले के निर्माण से भी जल निकास की पुरानी समस्या का हल होने की उम्मीद है। बरसात के पूर्व जलजमाव से मिलेगा छुटकारा मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि पवन किशोर के मुताबिक शहर के कृष्णापुरी, मिश्रा टोला आदि इलाकों में भी तेजी से नाले का निर्माण किया जा रहा है। लक्ष्य है कि आगामी बरसात के पूर्व शहर के ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बना लिया जाए, ताकि जलजमाव और गंदगी से स्थायी तौर पर छुटकारा मिल सके। बता दें कि जल निकास के अभाव में बारिश के दौरान शहर के कई इलाकों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।