Hindi NewsBihar NewsGaya NewsDr Raj Kumar Sardar Wins Best Oral Presentation Award at National Conference
डॉ. राज कुमार को सर्वश्रेष्ठ ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार

डॉ. राज कुमार को सर्वश्रेष्ठ ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार

संक्षेप:

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के डॉ. राज कुमार सरदार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार मिला।...

Wed, 3 Sep 2025 08:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पर्यावरण विभाग के प्रयोगशालाकर्मी डॉ. राज कुमार सरदार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (बीएनएमयू), मधेपुरा के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार प्राप्त हुआ है। नेक्स्ट जेनरेशन केमिस्ट्री इनोवेशन ड्राइविंग द फ्यूचर विषयक पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. सरदार ने जैविक विधि से प्लास्टिक विघटन विषय पर प्रकाशित अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उम्दा प्रस्तुति के लिए डॉ. सरदार का निर्णायक मंडल ने सराहना करते हुए सम्मान के तौर पर कांफ्रेंस में मोमेंटो, प्रशंसा-पत्र, विशिष्ट पहचान पत्र के अलावे ग्यारह सौ रुपये का चेक दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा के साथ विभाग के प्राध्यापकों ने डॉ. सरदार को बधाई दी है।