सभी पंचायत में मनाई जाएगी बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती अतरी प्रखंड की सभी पंचायतों में मनाई जाएगी। जदयू के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने इस बात की जानकारी दी। डिहुरी में पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र पंडित की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और बाबा साहेब की तस्वीरें वितरित की गईं।

भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले के अतरी प्रखंड की सभी पंचायतों में मनाई जाएगी। यह जानकारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जदयू के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने दी। इसको लेकर डिहुरी में पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र पंडित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों को बाबा साहेब की तस्वीर वितरित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जयंती को भव्य रूप से मनाते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और सात निश्चय योजना का भी जिक्र किया। बैठक में श्रवण केवट, शंभू शर्मा, हरि साव सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


