ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गया मुख्य पार्षद के लिए इवीएम पर सफेद रंग के कागज पर काले रंग से होगी प्रिंटिंग

मुख्य पार्षद के लिए इवीएम पर सफेद रंग के कागज पर काले रंग से होगी प्रिंटिंग

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।पीठासीन पदाधिकारी का कर्तव्य मतदान केन्द्र पर व्यवस्था बनाए रखना सीवान। डीएवी मध्य विद्यालय सीवान केन्द्र पर नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम...

 मुख्य पार्षद के लिए इवीएम पर सफेद रंग के कागज पर काले रंग से होगी प्रिंटिंग
हिन्दुस्तान टीम,सीवानFri, 16 Sep 2022 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।

जिले में दो चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर दो चरणों में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देना है। पहले चरण का प्रशिक्षण 15, 16 व 20 सितंबर जबकि दूसरे चरण का प्रशिक्षण 23, 24 व 20 सितंबर को दिया जाना है। इसी क्रम में पहले चरण का प्रशिक्षण शहर के आठ केन्द्रों पर गुरुवार से शुरू हुआ। डायट, डीएवी हाई स्कूल, वीएम हाई स्कूल, डीएवी मिडिल स्कूल, वीएम मिडिल स्कूल, राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल, इस्लामिया हाई स्कूल व मध्य विद्यालय कचहरी में गुरुवार से प्रशिक्षण शुरू हुआ। करीब पांच हजार चुनाव कार्य से जुड़े करीब पांच हजार कर्मियों को 230 प्रशिक्षण प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे हैं। इसके तहत नगर निकाय चुनाव से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, पीठासीन पदाधिाकरी, पी वन, पी टू, पी थ्री, पी थ्री ए, पी थ्री बी व पी थ्री सी, मतगणना सहायक व मतगणना पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इधर, डायट प्रशिक्षण केन्द्र पर पहले दिन मतदान पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी व तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर विजय कुमार, राजीव गुप्ता, शाहिद आलम व रजनीश मिश्रा ने बताया कि मुख्य पार्षद के लिए इवीएम पर सफेद रंग के कागज पर काले रंग से प्रिंटिंग होगी जबकि उप मुख्य पार्षद के स्काई ब्लू पर काले रंग की प्रिटिंग, मुख्य पार्षद के लिए पीले रंग पर काले रंग से नाम प्रिंट रहेगा। प्रशिक्षण केन्द्र के नोडल पदाधिकारी राधेश्याम सिंह, सहायक नोडल पदाधिकारी राजीव रंजन तिवारी व सुधीर शर्मा ने बताया कि मतदान दल की पूरी टीम को सभी तरह का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है, ताकि मतदान केन्द्र पर कोई समस्या उत्पन्न न हो। इस चुनाव में एम टू मॉडल मशीन का उपयोग होगा। मास्टर ट्रेनर अजय कुमार ने बताया कि इस एमटु मशीन के एक सीयू के साथ अधिकत्म चार बीयू जोडा जा सकता है।इस बार तीन पदो के लिए तीन सीयू एवं प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर बीयू की संख्या का निर्धारण होगा। मास्टर ट्रेनर जय प्रकाश माँझी ने बताया कि एक बीयू अधिकत्य सोलह प्रत्याशियों के लिए मतदान हो सकता है। मास्टर ट्रेनर,जय प्रकाश सिंह, गुलाम कादिर, अभिनाश गुप्ता, अनिश कुमार, रामनारायण यादव,सुरेश यादव संजय सिन्हा, मनीष द्विवेदी अचित रंजन,मिथलेश प्रसाद, श्रीकांत सिंह, प्रमोद पाण्डेय सहित सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

वहीं वीएम मिडिल स्कूल में केन्द्र नोडल मास्टर ओमप्रकाश प्रसाद ने बताया कि ईवीएम संचालन, सिलिंग, सड्रेस टैग स्ट्रपसिल व स्पेशल टैग का उपयोग के बारे मेंबताया गया। प्रशिक्षकों में उपेन्द्र दुबे, मुकेश कुमार, अमित कुमार वर्मा, रातीव तिवारी, पंकज कुमार श्रीवास्तव, हरेराम गिरि व ज्ञान प्रकाश ने प्रशिक्षण दिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें