रात में दिखने वाली कमियों को सुधारने को उतरे डीएम

रात में दिखने वाली कमियों को सुधारने को उतरे डीएम

संक्षेप:

डीएम शशांक शुभंकर ने पितृपक्ष मेला क्षेत्र में रात में रोशनी की कमी को सुधारने के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया। मेला क्षेत्र में कुल 4519...

Aug 29, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

रात में दिखने वाली कमियों को सुधारने को उतरे डीएम रात में पितृपक्ष मेला क्षेत्र को घुमकर देखा, कहा अब नहीं रहेगा कहीं अधेरा जहां कम लगी रोशनी वहां लाइट लगाने का निर्देश गया जी, प्रधान संवाददाता पितृपक्ष मेला के दौरान दिन के साथ-साथ रात में भी बेहतर सुविधा मिले। इसकी कोशिश हो रही है। डीएम शशांक शुभंकर रात में पितृपक्ष मेला क्षेत्र की गलियों में घुमे। रात में दिखने वाली कमियों को समझा और उसे ठीक करने का निर्देश जारी किया। रात में सबसे बड़ी समस्या लाइट की होती है। कई स्थानों पर अंधेरा रहता है। इन स्थानों पर डीएम रुके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिजली विभाग के लोगों को अतिरिक्त लाइट लगाने का निर्देश दिया। डीएम ने चांद चौरा से विष्णुपद, विष्णुपद की संकीर्ण गलियों, सूर्यकुंड, देवघाट, गजाधर घाट, गया जी डैम, श्मशान घाट, विष्णुपथ होते हुए घुघड़ी ताड़ सिक्स लेन पुल तक पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि हर हाल में एक सितंबर से पहले जहां भी लाइट की कमी पाई गई है, उसे सही करा लें। मेला क्षेत्र में 4519 स्ट्रीट लाइट लगाए गए नगर आयुक्त ने बताया कि पितृपक्ष मेला क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था के लिए 4519 स्ट्रीट लाइट लगाए गए हैं। इसके अलावा 1500 नए स्ट्रीट लाइट मेला को देखते हुए लगाया गया। 6 टीम को डेडिकेटेड मेला क्षेत्र के लिये लगाया गया है। पितृपक्ष मेला क्षेत्र में कुल 44 हाई मास्ट लाइट और 34 मिनी हाई मास्ट लाईट लगाए गए हैं। सीता कुंड से सीता पथ तक, चांद चौरा से विष्णुपद मंदिर तक सजावटी लाइट से पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। मानपुर पुल पर कई लाइट बंद मिले देवघाट जाने के रास्ता में कम लाइट दिखी। वहीं शमशान घाट होते हुए लखनपुरा रोड और वापसी में प्रवेश द्वार तक कम रोशनी दिखी। डीएम ने 2 दिनों के अंदर लाइट लगवाने को कहा। श्मशान घाट से डैम तक जहां कहीं कम रौशनी पाई गई उन स्पॉट पर अतिरिक्त लाइट लगवाने को कहा। नए और पुराने मानपुर पुल पर लगे कई स्ट्रीट लाइट जो बंद मिले। उसे ठीक करवाने को कहा। वेदियों का किया निरीक्षण डीएम ने गुरुवार को रामशिला, प्रेतशिला, सरस्वती वेदी, धर्मारण्य, मतांगवापि वेदी स्थल का निरीक्षण किया। रामशिला वेदी स्थल निरीक्षण के दौरान तालाब के पानी को और एक बार साफ करवाने का निर्देश दिए। रामशिला वेदी के पहले तल पर सफाई का निरंतर व्यवस्था रखवाने को कहा। प्रेतशिला वेदी स्थल निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, टॉयलेट की निरंतर सफाई, पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम लगवाने का निर्देश दिया गया। धर्मारण्य, मतंगवापी और सरस्वती वेदी के निरीक्षण के बाद डीएम ने शौचालय की मरम्मत, नए शौचालय का निर्माण और नल प्वाइंट को ठीक कराने को कहा।