
राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता के लिए दस खिलाड़ी चयनित
सोमवार को युवाओं के बीच एचआईवी व एड्स जागरूकता के लिए जिला स्तरीय रेड रन-2025 प्रतियोगिता का आयोजन गया कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में 17 से 25 वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। विजेताओं को राज्य...
युवाओं के बीच एचआईवी व एड्स जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्तरीय रेड रन-2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गया कॉलेज के खेल परिसर में हुई प्रतियोगिता में जिले भर से 17 से 25 वर्ष जिले के विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। राज्य प्रतियोगिता में बेहतर करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इन विद्यार्थियों का हुआ चयन खेल परिसर में दौड़ प्रतियोगिता के लिए गया कॉलेज गया के प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयनित दस विजेता प्रतिभागियों को चुना गया। इसमें टिकारी के एस एन सिन्हा कॉलेज की स्वीटी कुमार ने प्रथम, दूसरे स्थान पर भी एस एन सिन्हा कॉलेज की अंशु कुमारी, तीसरे स्थान पर गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की अंजली कुमारी, चौथे नंबर पर गया कॉलेज की अनीषा कुमारी व पांचवें स्थान पर जीबीएम कॉलेज की वर्षा कुमारी रही। वहीं पुरुष वर्ग में टिकार के एस एन सिंहा कॉलेज के अमर कुमार ने पहला, गया कॉलेज के कुणाल आर्य ने दूसरा, अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के रामू कुमार ने तीसरा, चौथे स्थान पर गया कॉलेज के नीरज कुमार व अजय कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कार व भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सरकार की पहल युवाओं के बीच क्रांति का काम करेगी गया कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सतीश चंद्र ने कहा कि सरकार की यह पहल (प्रतियोगिता) युवाओं के बीच क्रांति लाने का काम करेगी। आज के कार्यक्रम में बिहार एड्स कंट्रोल सोसायटी के असीम कुमार झा ,सेंट्रल यूनिवर्सिटी साउथ बिहार के डॉ. प्रशांत, भौतिक विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. वेंकटेश सिंह ,जीबीएम कॉलेज की पदाधिकारी डॉक्टर प्रियंका कुमारी, डॉ हर्षवर्धन सिंह चौहान, डॉ विशाल यादव, डॉ मार्कंडेय पांडे, पीटीआई अंजनी कुमार व छात्रावास केयरटेकर मनीष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


