मविवि में वैश्विक चुनौतियों के समाधान में कूटनीति की भूमिका पर जोर
मविवि में वैश्विक चुनौतियों के समाधान में कूटनीति की भूमिका पर जोर • डिजिटल डिप्लोमेसी और सॉफ्ट पावर के नए आयामों पर चर्चा फोटो न्यूज बोधगया, निज प्

मगध विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शनिवार को ‘कूटनीति: विकास व अभ्यास’ विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें विभागाध्यक्ष व आयोजन सचिव डॉ. अंजनी कुमार घोष ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कोर्स के उद्देश्य और उसकी अकादमिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सीपी शर्मा ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में कूटनीति विकासशील देशों के लिए राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा का प्रभावी साधन है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि धैर्यपूर्ण वार्ता, संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से जटिल अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का समाधान संभव है।
पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रामविलास शर्मा ने कोर्स को समकालीन संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक बताया। प्रो एहतेशाम खान ने डिजिटल डिप्लोमेसी और सॉफ्ट पावर जैसे उभरते आयामों पर विस्तार से चर्चा की। कोर्स समन्वयक डॉ श्रद्धा ऋषि ने 21वीं सदी की चुनौतियां आतंकवाद, आर्थिक अस्थिरता, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक महामारी का उल्लेख करते हुए कहा कि इन समस्याओं का समाधान सामूहिक कूटनीतिक प्रयासों से ही संभव है। कार्यक्रम में डॉ प्रियंका सिंह, डॉ शमशाद अंसारी, अविनाश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



