अप्रैल से पूरी तरह ऑनलाइन होगी विकसित भारत वी बी रामजी ग्रामीण योजना।

Feb 09, 2026 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

केंद्र सरकार ने विकसित भारत वी बी रामजी ग्रामीण योजना को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। अप्रैल 2026 से योजना का संचालन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगा। जॉब कार्डधारी परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पारदर्शिता में सुधार होगा।

अप्रैल से पूरी तरह ऑनलाइन होगी विकसित भारत वी बी रामजी ग्रामीण योजना।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत वी बी रामजी ग्रामीण योजना को अब पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था के तहत लागू किया जाएगा। योजना का संचालन अप्रैल 2026 से केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगा। इसके तहत किसी भी पंचायत में वही योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी, जो सरकारी पोर्टल पर विधिवत दर्ज होकर स्वीकृत होंगी। गया नगर एवं बेलागंज के कार्यक्रम पदाधिकारी इमरान आलम ने बताया कि बिना ऑनलाइन एंट्री और पोर्टल से स्वीकृति के किसी भी योजना पर कार्य प्रारंभ नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता लाना, फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और लाभार्थियों तक सही लाभ पहुंचाना है, ताकि किसी भी स्तर पर तकनीकी या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने बताया कि वी बी रामजी ग्रामीण योजना के अंतर्गत जॉब कार्डधारी परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई व्यवस्था से पंचायत स्तर पर योजनाओं की डिजिटल निगरानी सुनिश्चित होगी और अनियमितताओं की संभावना समाप्त हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।