ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयामगध प्रमंडल के डीआइजी ने की शेरघाटी में कांडों की समीक्षा

मगध प्रमंडल के डीआइजी ने की शेरघाटी में कांडों की समीक्षा

थाना स्तर पर कुख्यात अपराधियों की सूची बनाने का आदेश, इस बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण के साथ कांडों के निष्पादन पर जोर...

मगध प्रमंडल के डीआइजी ने की शेरघाटी में कांडों की समीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 15 Jun 2019 10:56 PM
ऐप पर पढ़ें

अपराध नियंत्रण को लेकर शासन के निर्देशों का असर दिखाई देने लगा है। शनिवार को मगध प्रमंडल के डीआइजी विनय कुमार ने शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक के कार्यालय में क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आपराधिक कांडों की समीक्षा की। करीब दो घंटे तक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में ठहरे डीआईजी ने शेरघाटी के अलावे इमामगंज पुलिस अनुमंडल के कांडों की भी समीक्षा की।इस बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण के साथ कांडों के निष्पादन पर जोर रहा। डीआइजी ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त को प्रभावी बनाए जाने के साथ नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा सम्पत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस थानों और अधिकारियों के बीच समन्वय की जरूरत बतायी। डीआइजी ने थानास्तर पर पेशेवर और कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार करने के साथ अपराधियों की धर-पकड़ के लिए निरंतर अभियान चलाए जाने को भी कहा है। इस बैठक में शेरघाटी के एएसपी रवीश कुमार के अलावा शेरघाटी के थानेदार उदय शंकर, आमस के थानेदार रमाकांत तिवारी आदि भी मौजूद थे। बता दें कि इसी हफ्ते राजधानी में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय करने को कहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें