ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाखेतों में जलजमाव से खेती करना हुआ मुश्किल

खेतों में जलजमाव से खेती करना हुआ मुश्किल

फतेहपुर में चहका की ऊंचाई अधिक होने से परेशानी

खेतों में जलजमाव से खेती करना हुआ मुश्किल
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 16 Jul 2020 06:51 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर गांव में चहका के निर्माण किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। किसानों का कहना है कि चहका के लिए नींव अधिक ऊंचा कर दिये जाने से करीब 50 बिगहा से अधिक खेतीहर जमीन में जल जमाव हो गया है। इस वजह से उस जमीन पर खेती करना संभव नहीं हो रहा है। किसानों ने टिकारी के अंचल अधिकारी को आवेदन सौंपकर राहत दिलाने की मांग की है। किसान पंकज शर्मा और रविंद्र शर्मा ने बताया कि फतेहपुर पेट्रोल पम्प के सामने जिस चहका का फिर से निर्माण किया गया है उस चहके का नींव अधिक है। पहले से बना हुआ चहका का नींव नीचा था। जिससे खेतों से पानी अधिक होने पर पानी आसानी से बाहर निकल जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। खेतीहर जमीन में जरूरत से अधिक पानी जमा होने के बाद काफी प्रयास के बाद भी किसानों को पानी की निकासी में सफलता नहीं मिली। पानी के डूबी खेत में खेती करना संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों ने खेत से जल निकासी करवाने की मांग की है। किसानों ने कहा कि जल्द से जल्द मदद नहीं मिली तो बड़ा हिस्सा परीत छूट जाएगा। किसान समस्या को लेकर गोलबंद हो चुके हैं। किसानों की समस्या के बाद विभाग के जूनियर इंजीनियर ने गुरुवार की शाम चहका का जायजा लिया। इंजीनियर ने बताया कि पानी अधिक होने से परेशानी हो रही है। चहक का निर्माण सही हुआ है। उन्होंने कहा कि समस्या का निदान जल्द किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें