ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाछात्र कल्याण अध्यक्ष हुए सेवानिवृत्त

छात्र कल्याण अध्यक्ष हुए सेवानिवृत्त

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो सिधेश्वर नारायण सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। अंतिम दिन कई शिक्षकों और छात्र नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया। वे दस माह तक विवि में...

छात्र कल्याण अध्यक्ष हुए सेवानिवृत्त
हिन्दुस्तान टीम,आराSat, 30 Apr 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो सिधेश्वर नारायण सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। अंतिम दिन कई शिक्षकों और छात्र नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया। वे दस माह तक विवि में छात्र कल्याण अध्यक्ष रहे। इधर, नये छात्र कल्याण अध्यक्ष की नियुक्ति अभी नहीं हो पाई हैं।कुलपति प्रो केसी सिन्हा ने वरीय शिक्षकों की लिस्ट मांगी हैं। बताया जाता है कि अगले सप्ताह छात्र कल्याण अध्यक्ष पद पर किसी शिक्षक की नियुक्ति कर दी जाएगी। मालूम हो कि सिधेश्वर नारायण सिंह महाराजा कॉलेज के राजनीति शास्त्र के शिक्षक थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें