डोभी में भगवान भाष्कर की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
डोभी। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर डोभी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान भाष्कर की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ विभिन्न तालाबों, नदियों और सरोवरों में किया गया।...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 21 Nov 2023 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें
डोभी। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पर डोभी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान भाष्कर की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ विभिन्न तालाबों, नदियों और सरोवरों में किया गया। इस दौरान युवाओं की टोली गाजे-बाजे की धून पर नचाते-थिरकते और छठी मैईया व भगवान भाष्कर के जयकारे की उद्दघोष के साथ प्रतिमाओं को जलाशयों तक ले गए और विदाई गीत व आरती-मंगल के बाद प्रतिमा को विसर्जित कर दिया। इस दौरान प्रतिमा विसर्जन में शामिल सेवईचक, बकसोती, अमारूत आदि जगहों के युवा काफी उत्साहित दिखे और धार्मिक जयकारे के भक्ति-भाव में विभोर रहे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
