Hindi NewsBihar NewsGaya NewsDeputy CM Vijay Kumar Sinha Visits Temples Offers Condolences After Suspicious Death Case
डिप्टी सीएम ने विष्णुपद और मां मंगलागौरी में की पूजा

डिप्टी सीएम ने विष्णुपद और मां मंगलागौरी में की पूजा

संक्षेप:

राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की फोटो : विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह

Dec 19, 2025 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विष्णुपद मंदिर और शक्ति पीठ मां मंगलागौरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। पूजा-अर्चना के दौरान उपमुख्यमंत्री ने राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद वे आशा सिंह मोहल्ला पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता और ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के परिजनों से मुलाकात की। गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले झारखंड के देवघर में आशुतोष कुमार के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है, जिससे परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिजनों से मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। राज्य सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। किसी भी दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून का राज कायम रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और समाज के लोग भी उपस्थित रहे।