ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गया आठ वर्षीय बालिका दुष्कर्म-हत्याकांड में गवाही

आठ वर्षीय बालिका दुष्कर्म-हत्याकांड में गवाही

शहर की आठ वर्षीय बच्ची दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में एडीजे-वन की पॉक्सो कोर्ट में सातवें गवाह के रूप में रामपुर थाने के एएसआई जहांनेयार खां की गवाही मंगलवार को...

 आठ वर्षीय बालिका दुष्कर्म-हत्याकांड में गवाही
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 18 Sep 2018 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की आठ वर्षीय बच्ची दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में एडीजे-वन की पॉक्सो कोर्ट में सातवें गवाह के रूप में रामपुर थाने के एएसआई जहांनेयार खां की गवाही मंगलवार को हुई। पॉक्सो कोर्ट में एडीजे वन कृष्ण बिहारी पांडेय के समक्ष एएसआई की गवाही सूचक के वकील कमलेश कुमार सिन्हा ने गवाही करायी है।

एएसआई ने जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छह फरवरी 2018 को रामपुर थाने के गेवाल बिगहा अखाड़ा दुर्गा स्थान के पास से उक्त बालिका सहित तीन बच्चों का अपहरण कर लिया गया था जिसमें बालिका से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी और उसकी लाश को वीसी आवास रोड के झाड़ी में फेक दिया गया था। उसी रात नौ वर्षीय सूरज कुमार भागकर अपने घर आ गया था और नौ वर्षीय अंकित कुमार रिवरसाइड रोड स्थित बोधगया के खिरियावां गांव के पास से मिला था।

घटना के दूसरे दिन बच्ची के पिता ने रामपुर थाना कांड संख्या 37/18 में मोहल्ले के छोटू रमानी के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201, 307, 363, 364, 366ए, 376 एवं पोस्को ऐक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आठ फरवरी से अभियुक्त गया सेंट्रल जेल बंद है। इस मामले में अब तक छह गवाहों की गवाही हो चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें