Gaya News: जिले में डेंगू के छह मरीज, सितंबर में मिले तीन
Gaya News: जिले में डेंगू के छह मरीज, सितंबर में मिले तीनजिले में डेंगू के छह मरीज, सितंबर में मिले तीनजिले में डेंगू के छह मरीज, सितंबर में मिले तीनजिले में डें

Gaya News: जिले में सितंबर में डेंगू के मामले बढ़े हैं। इस माह अब तक डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। जुलाई में दो और अगस्त में एक मरीज मिला था। इस तरह जिले में अब तक डेंगू के छह मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें एक महिला मरीज जय प्रकाश नारायण अस्पताल (जेपीएन) में भर्ती है, जबकि दो मरीज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। मगध मेडिकल में भर्ती दोनों मरीजों में एक चौपारण और दूसरा गया का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर नजर रख रहा है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जहां मिल रहे मरीज वहां करायी जा रही फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता
सितंबर में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित इलाके में फॉगिंग करायी जा रही है। शहरी क्षेत्र में फॉगिंग की जिम्मेवारी नगर निगम की है। फिलहाल निगम रोस्टर के अनुसार विभिन्न वार्डों में फॉगिंग करा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से जिस इलाके में डेंगू मिलने की सूचना मिलती है वहां विशेष रूप से फॉगिंग कराई जा रही है।
मरीजों की यात्रा का इतिहास
ज्यादातर मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है
जिले में अब तक मरीज मिले हैं उनमें मगध मेडिकल के चौहर, खिजरसराय, वजीरगंज के जगदेव नगर, चेरकी, गुलनी व पटवाटोली के शामिल हैं। इनमें गुजरात, पटना, सूरत व दिल्ली से संक्रमित होकर आए मरीज हैं। मगध मेडिकल में अब तक जो मरीज भर्ती हुये है। उनमें दो औंरगाबाद, एक चौपारण व तीन गया जिले के मरीज हैं।
स्वच्छता की आवश्यकता
अपने घरों के आसपास नहीं जमा होने से पानी
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एम ई हक ने लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने और पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। कूलर, गमले, टायर और खुले बर्तनों में जमा पानी को नियमित रूप से हटाने की सलाह दी गयी है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाना जरूरी है।


