ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया शहर में एम्स के निर्माण को लेकर स्वाभिमान पार्टी महिला मोर्चा के प्रदर्शन

गया शहर में एम्स के निर्माण को लेकर स्वाभिमान पार्टी महिला मोर्चा के प्रदर्शन

गया शहर में एम्स के निर्माण को लेकर गुरुवार को स्वाभिमान पार्टी की महिला इकाई के जिलाध्यक्ष शब्या पांडेय के नेतृत्व में आजाद पार्क से एक जुलूस निकाला...

गया शहर में एम्स के निर्माण को लेकर स्वाभिमान पार्टी महिला मोर्चा के प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 16 Sep 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गया शहर में एम्स के निर्माण को लेकर गुरुवार को स्वाभिमान पार्टी की महिला इकाई के जिलाध्यक्ष शब्या पांडेय के नेतृत्व में आजाद पार्क से एक जुलूस निकाला गया। जुलिस का संचालन महिला स्वाभिमान के जिला महामंत्री गीता देवी ने किया। जुलूस आजाद पाक से विभिन्न मार्गो से होते हुए टावर चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन में तब्दील हो गया जहां महिला स्वाभिमान व स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ता गण हाथों में तख्तियां लेकर गया मांगे एम्स का नारा बुलंद किये। इस अवसर पर जुलूस को संबोधित करते हुए महिला स्वाभिमान के अध्यक्ष सत्या पांडेय ने कहा कि गया एक अंतरराष्ट्रीय शहर है इसके बावजूद यहां कि स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल बदहाल है किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना में मरीजों को 4 या 5 घंटे का सफर तय करके पटना जाना पड़ता है। यहां गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा व्यवस्था के लिए एम्स का निर्माण जरूरी है। गया शहर में यदि एम्स का निर्माण होता है तो इससे झारखंड राज्य व गयाजी से सटे आसपास 10 जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महिला स्वाभिमान के अध्यक्ष सरिता देवी, बबिता देवी, स्वाभिमान पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला महामंत्री अक्षय सिंह, पूर्व जिला संयोजक कृष्णा प्रसाद, पृथ्वी पासवान,राजेश गुप्ता, जिला महामंत्री विकास शाह, शिशुपाल, रणधीर कुटरियार, अविनाश शर्मा, जितेंद्र कंधेवे, श्याम कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें