केंद्रीय मंत्री ने आमस के हमजापुर में अंडपास बनाने की उठाई मांग

Feb 05, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

आमस, एक संवाददाताकेंद्रीय मंत्री ने आमस के हमजापुर में अंडपास बनाने की उठाई मांगकेंद्रीय मंत्री ने आमस के हमजापुर में अंडपास बनाने की उठाई मांगकें

केंद्रीय मंत्री ने आमस के हमजापुर में अंडपास बनाने की उठाई मांग

स्थानीय लोगों की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने आमस के हमजापुर मोड़ के पास जीटी रोड पर अंडरपास बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर इसकी मांग की है। जदयू के जिलाउपाध्यक्ष व हमजापुर निवासी सैयद जसीमुद्दीन व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हमजापुर मोड़ के पास से लोगों को जीटी रोड पार कर शेरघाटी कोर्ट, अनुमंडल कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, एसएमएसजी डिग्री कॉलेज, जेल, प्राइमरी, मिडिल स्कूल व मंदिर-मस्जिद जाना पड़ता है। इस जगह पर रोड के दोनों किनारे पर घनी आबादी बसी हुई है। इस वजह से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं।

इस जगह पर अंडरपास की अति आवश्यकता है। जिसकी अनदेखी करते हुए विभागीय अधिकारियों द्वारा कुछ किलोमीटर पीछे ओवरब्रीज बनाया जा रहा है। जिसका लाभ आम लोगों को नहीं मिल सकेगा। कहा जिम्मेवार अधिकारी खूद स्थल जांच करें तब इसकी सही जानकारी मिल सकेगी। हमजापुर मोड़ के बजाय दूसरी जगह अंडपास व ओवरब्रीज बनाया जाना कहीं से जायज नहीं होगा। यहां के लोग अब आंदोलन के मूड बनाने लगे हैं। जदयू के ही जिलाउपाध्यक्ष तबरेज आलम, प्रखंड प्रमुख लड‌्डन खान, राजद नेता वसीम अकरम व अन्य लोगों ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण में लगी कंपनी द्वारा जरूरतों की अनदेखी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।