ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयादुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को ले जीविका की महिलाएं पहुंचीं थाने

दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को ले जीविका की महिलाएं पहुंचीं थाने

दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को ले जीविका की महिलाएं पहुंचीं...

दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को ले जीविका की महिलाएं पहुंचीं थाने
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 25 Mar 2019 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर सोमवार की शाम जीविका की महिलाओं ने थाने में पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। इस कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई मालती सिन्हा व मुंशी के पास बताया कि महिला के साथ सामूहिक रेप के मामले में जेल भेजे गये लोग बेकसूर हैं। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया जाये। महिलाओं ने स्थानीय थाने की पुलिस को चेतावनी दी और कहा कि अगर 24 घंटे के अन्दर दुष्कर्म के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो जीविका की महिलाएं लाचार हो कर सड़क जाम करने को विवश होंगी। थाने में आवेदन देने वाली महिलाओं में पार्वती समूह, लक्ष्मी समूह व विष्णु समूह समेत कई समूहों की महिलाएं थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें