Deepashikha to Attend Independence Day Ceremony as Special Guest at Red Fort गयाजी की दीपशिखा स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगी विशेष अतिथि, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsDeepashikha to Attend Independence Day Ceremony as Special Guest at Red Fort

गयाजी की दीपशिखा स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगी विशेष अतिथि

गयाजी की दीपशिखा स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगी विशेष अतिथि -फोटो गया जी, हिन्दुस्तान

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 13 Aug 2025 09:54 PM
share Share
Follow Us on
गयाजी की दीपशिखा स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगी विशेष अतिथि

गयाजी की दीपशिखा स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगी विशेष अतिथि -फोटो गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता। लक्खीबाग मानपुर कॉलोनी के रहने वाले संतोष सिंह की पुत्री दीपशिखा को इस बार लाल किले पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि शामिल होने का गौरव प्राप्त होगा। यह पूरे गयाजी और बिहार के लिए गर्व का क्षण होगा। दीपशिखा को यह सम्मान प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना के तहत मिला है। इस योजना के तहत उन्हें 3 लाख रुपये की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में आधी आबादी नामक पुस्तक का लेखन किया जो भारतीय राजनीति में महिलाओं की स्थिति पर केंद्रित है।

इस पुस्तक का विमोचन इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड बुक फेयर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया था। प्रधानमंत्री युवा योजना के अंतर्गत चयनित सभी लेखकों को इस ऐतिहासिक समारोह में आमंत्रित किया गया है और दीपशिखा गयाजी से आमंत्रित होने वाली प्रतिनिधि हैं। उनकी मां वंदना शर्मा शिक्षिका है जो दया प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर गयाजी में कार्यरत हैं और पिता एक निजी संस्था में कार्यरत हैं। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं। दीपशिखा की प्रारंभिक शिक्षा गया शहर में ही हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के राम लाल आनंद कॉलेज दिल्ली से पत्रकारिता एवं जनसंचार से पढ़ाई की। फिर आकाशवाणी और दूरदर्शन के साथ बतौर स्वतंत्र कलाकार के तौर पर काम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।