Hindi NewsBihar NewsGaya NewsDecrease in New HIV Cases at Magadh Medical College ART Center
एचआईवी संक्रमितों की संख्या में आई कमी

एचआईवी संक्रमितों की संख्या में आई कमी

संक्षेप:

एड्स दिवस पर विशेष ------------ -लगातार तीन वर्षों से नए एचआईवी संक्रमित मरीजों में आई

Sun, 30 Nov 2025 07:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर से प्रति माह एचआईवी संक्रमित हजारों मरीज दवा लेने आते हैं। लेकिन, सबसे अच्छी बात यह है कि पिछले कुछ साल के आंकड़े देखें तो नए एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आयी है। इस वर्ष अब तक यहां लगभग 490 से अधिक नए एचआईवी संक्रमित मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जो पिछले दो वर्षों से कम है। इस वर्ष नए रजिस्टर्ड मरीजों में गया के 290 से अधिक मगध मेडिकल के एआरटी सेंटर में गया के अलावा अरवल व जहानाबाद के मरीज दवा लेने आते हैं। इसके अलावा छिटपुट अन्य जिलों के भी मरीज शामिल है जिसमें वैशाली औरंगाबाद व अन्य जिले के लोग हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस वर्ष यहां 490 से अधिक नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ है जिसमें 290 से अधिक गया जिले के मरीज है। इनमें लगभग 100 से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। वर्ष 2023 में 625 से अधिक एक साल में नए मरीज का हुआ था रजिस्ट्रेशन अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023 में यहां 625 से अधिक नए मरीज का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें गया के 300 से अधिक मरीज थे। वहीं वर्ष 2024 में 540 से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें गया के 340 से अधिक मरीज शामिल रहे। वही इस वर्ष 490 से अधिक मरीज का रजिस्ट्रेशन हुआ है जिसमें गया के 290 से अधिक है। प्रत्येक माह 5500 से अधिक मरीज नियमित रूप से ले रहे दवा केंद्र के प्रभारी डॉ. महमूद आलम ने बताया कि यहां प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक मरीज दवा ले जाते हैं।वहीं प्रत्येक माह 55 सौ से अधिक मरीज नियमित रूप से यहां से दवा ले जाते है। लगातार जागरूकता का असर है कि मरीजों की संख्या में कमी आई है।