बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
-आमस प्रखंड के हरिहरपुर गांव की रहने वाली थी अनीता देवी -गुरारू के मथुरापुर राजा

ग्रामीण चिकित्सक के गलत इलाज से आमस के हरिहरपुर गांव की अनीता देवी (32) की मौत गुरुवार की रात हो गई। पति सुवंश मांझी ने बताया कि बुधवार को गुरारू के मथुरापुर राजा बिगहा के एक ग्रामीण चिकित्सक के यहां पत्नी के बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद पत्नी की स्थिति बिगड़ने लगी। पति का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने से खून रुका ही नहीं। बिगड़ते हालत को देखते हुए ग्रामीण चिकित्सक ने गया रेफर कर दिया। गया ले जाने पर डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।
शव लेकर घर आने के बाद इसकी सूचना आमस पुलिस को दी। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल गया भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के लिए ग्रामीण चिकित्सक ने उनसे हजारों रुपये ले लिए। पति ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी है। तीन बच्चे की मां थी अनीता ममेरे भाई अशोक ने बताया कि अनीता सुवंश की दूसरी पत्नी थी। उसके तीन बच्चे हैं। मां की मौत के बाद से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मौत के बाद परिजन ग्रामीण चिकित्सकों से बात बनाने का प्रयास भी किया। लेकिन, बात नहीं बनी तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी है कि गुरारू थाना क्षेत्र में अनीता की बहन की ससुराल है। जिस माध्यम से वह वहां ऑपरेशन कराने गई थी। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि परिजनों के आरोप से गुरारू थाने को भी अवगत करा दिया हूं। संभवतः गुरारू थाने में ही इसकी प्राथमिकी दर्ज होगी हम के जिलाध्यक्ष ने दिलाया भरोसा अनीता के शव हरिहरपुर आने पर हम के जिलाध्यक्ष रूबी कुमारी पहुंच परिजनों से मिलीं। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारी से दोषी ग्रामीण चिकित्सक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




