ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाडुमरिया में नदी से मिला अज्ञात महिला का शव

डुमरिया में नदी से मिला अज्ञात महिला का शव

डुमरिया में नदी से मिला अज्ञात महिला का शव

डुमरिया में नदी से मिला अज्ञात महिला का शव
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 29 Aug 2020 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड की कोल्हुबर पंचायत के अंतर्गत सिंहपुर फार्म के निकट सुरहर नदी की धारा से डुमरिया थाना की पुलिस ने एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया है। ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना प्राप्त होने के बाद शनिवार की सुबह नदी से शव बरामद किया गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना है। तीन दिन पूर्व हुई भारी वर्षा के बाद संभवतः नदी की तेज धारा के साथ महिला का शव कहीं और से बहकर आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच गया भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें