
टिकारी में फिर से दिन के उजाले में सवा लाख रुपये की छिनतई
नगरपालिका स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने छीना रुपये से भरा थैला बेटी की शादी पक्का होने पर पैसा निकाल कर लौट रहे थे दंपत्ति बाइक सवार अपराधियों न
नगर पालिका स्कूल, टिकारी के पास दिन के उजाले में बाइक सवार अपराधियों ने राहगीर से सवा लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। छिनतई की घटना खड़गपुरा गांव के मृत्युंजय कुमार के साथ हुई। बैंक ऑफ बड़ौदा की टिकारी शाखा से एक दंपती सवा लाख रुपये की निकासी कर लौट रहे थे। हाथ में थैला लिये रास्ते से गुजर रहे व्यक्ति के हाथ से बाइक सवार अपराधियों ने थैला छीन लिया। रुपयों से भरा थैला छीने जाने के बाद दंपती ने शोर मचाया। लेकिन, तब तक बाइक सवार अपराधी रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गये। पीड़ित मृत्युंजय कुमार ने बताया कि बेटी का रिश्ता पक्का करने के लिए होने वाले खर्च के लिए राशि की निकासी की थी।
जिंदगी भर की कमाई पूंजी की निकासी कर लौट ही रहे थे कि अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने व राशि बरामदगी करने की मांग की है। बढ़ रही दिनदहाड़े छिनतई की घटना छिनतई की घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई स्थानीय थाना की पुलिस ने कई जगह सीसीटीवी खंगाले लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला। इससे पहले बीते शुक्रवार को टिकारी के चिल्ड्रन पार्क के पास अपराधियों ने पचास हजार और बेलहड़िया मोड़ के समीप बाइक की डिक्की से बीस हजार रुपया नगदी निकाल ली थी। कुछ दिन पहले तिताईगंज के पास भी महिला से छिनतई हुई थी। हाल के दिनों में छिनतई की किसी भी घटना का उद्भेदन पुलिस नहीं कर सकी है। इसी बीच अपराधियों ने फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए मंगलवार को भी छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। मालूम हो कि टिकारी शहर को सीसीटीवी से लैस किया गया है। सीसीटीवी का कंट्रोल रूम टिकारी थाना में बनाया गया है। मामले को लेकर टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि छिनतई की घटना की शिकायत मिली है। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




