ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाकबड्डी में सिटी पब्लिक को हरा डीएवी कैंट बना चैंपियन

कबड्डी में सिटी पब्लिक को हरा डीएवी कैंट बना चैंपियन

सहोदया कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को सिटी पब्लिक स्कूल को हरा डीएवी कैंट एरिया चैंपियन बना। सेकेंडरी डीपीएस स्कूल मुस्तफाबाद में खेले गए...

कबड्डी में सिटी पब्लिक को हरा डीएवी कैंट बना चैंपियन
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 03 Dec 2022 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सहोदया कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को सिटी पब्लिक स्कूल को हरा डीएवी कैंट एरिया चैंपियन बना। सेकेंडरी डीपीएस स्कूल मुस्तफाबाद में खेले गए इस मैच में सिटी पब्लिक स्कूल ने जहां 25 अंक अर्जित किए। वहीं, डीएवी कैंट के खिलाड़ियों ने 49 अंक अर्जित किए। इस तरह का मुकाबला 24 अंक के साथ डीएवी कैंट जीत लिया। प्रतियोगिता के बाद विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। वहीं, अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी आनंद कुमार, नगर प्रखंड बीडीओ बलवंत कुमार पांडे, सहोदया के सचिव डॉ. डीके पाठक सहित अन्य स्कूलों के प्राचार्य ने बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सहोदयाके सचिव डॉ डीके पाठक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में हार और जीत सिक्के के दो पहलू है। कोई भी खिलाड़ी अपने लिए नहीं बल्कि स्कूल, जिला, राज्य व देश के लिए खेलता है। सभी खेलों में जीत हमेशा खेल भावना की होती है। इस दौरान डीएवी कैंट, पब्लिक स्कूल, शताब्दी स्कूल, सेकेंडरी डीपीएस स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य व उनके शिक्षक मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें