आज से जैन मंदिरों में शुरू होगा दशलक्षण पर्व
जैन धर्म का महान धार्मिक दशलक्षण पर्व मंगलवार से शुरू होगा। दस दिनों तक जैन भवन भक्ति के माहौल में सराबोर रहेगा। 10 दिनों तक पूजा-अर्चना का दौर...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 18 Sep 2023 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें
जैन धर्म का महान धार्मिक दशलक्षण पर्व मंगलवार से शुरू होगा। दस दिनों तक जैन भवन भक्ति के माहौल में सराबोर रहेगा। 10 दिनों तक पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। 19 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले पर्व को लेकर जैन मंदिरों की विशेष रूप से सजावट की गई है। मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार ने बताया कि आयोजनों में जैन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होगी। दोनों मंदिरों में सुबह में विशेष पूजा और शाम में आरती होगी। भोपाल से एक सांस्कृतिक दल आ रहा है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।