सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
आल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ ने बांकेबाजार में दांगी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विजय प्रसाद दांगी और विधायक अजय दांगी थे। प्रतियोगिता में 118 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को सम्मानित किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और महापुरुषों के उदाहरण दिए।

आल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ बांकेबाजार के तत्वावधान में मंगलवार को दांगी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दांगी संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी और टिकारी के विधायक अजय दांगी शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद दांगी ने बताया कि गत 19 मार्च को बांकेबाजार में दांगी प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रखंड के 118 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में वर्ग 6,7,8 एवं 9 के छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। जिसमें वर्ग 6 से सौरभ कुमार, वर्ग 7 से आस्था बर्मा, वर्ग 8 से अमन राज और वर्ग 9 के रिसु राज को प्रथम स्थान लाने पर उन्हें मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र, मेडल, और एक एक कुर्सी, बैग देकर सम्मानित किया गया।
विधायक अजय कुमार दांगी ने विभिन्न महापुरुषों का उदहारण देते हुए विद्यार्थियों को उनके क्रियाकलापों का अनुकरण कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो राधेश्याम, पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, भाजपा ने विनोद मरांडी, जयप्रकाश दांगी, जितेन्द्र दांगी, शिवशंकर दांगी, इन्द्रदेव दांगी, रामवरण दांगी, अमन, युगेश, राजदेव दांगी, प्रतिभा दांगी आदि उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


