Gaya News: जिले में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) चावल जमा करने का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 96 प्रतिशत सीएमआर चावल राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदामों में जमा कराया जा चुका है। शेष 51 हजार क्विंटल चावल जमा कराने
Gaya News: 51 हजार क्विंटल चावल जमा करने के लिए बचे हैं 15 दिन, पैक्स और मिलरों

Gaya News: जिले में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) चावल जमा करने का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 96 प्रतिशत सीएमआर चावल राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के गोदामों में जमा कराया जा चुका है। शेष 51 हजार क्विंटल चावल जमा कराने के लिए अब केवल 15 दिन का समय बचा है। डीएम शशांक शुभंकर ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर सीएमआर जमा नहीं करने वाले पैक्स और राइस मिलरों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने और लक्ष्य पूरा कराने का निर्देश दिया है。
11.24 लाख क्विंटल चावल जमा, शेष के लिए तेज हुई कार्रवाई
एसएफसी के जिला प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 11 लाख 24 हजार क्विंटल सीएमआर चावल एसएफसी गोदामों में जमा कराया जा चुका है। शेष 51 हजार क्विंटल चावल जमा कराने के लिए बकायेदार पैक्स और राइस मिलरों को आवश्यक कार्रवाई तेज करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय सीमा का पालन करना अनिवार्य है।
पीडीएस और दूसरे जिलों की जरूरत में हो रहा उपयोग
जमा किए गए सीएमआर चावल का उपयोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लाभुकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के साथ अन्य जिलों की जरूरतों को पूरा करने में भी किया जा रहा है। अब तक करीब चार लाख क्विंटल चावल गया जिले के पीडीएस लाभुकों के बीच वितरित किया जा चुका है। वहीं लगभग दो लाख क्विंटल चावल भागलपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, कटिहार, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिलों को भेजा गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि सीएमआर जमा करने का काम प्राथमिकता पर कराया जा रहा है।
(गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


