दिनदहाड़े महिला से 85 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

Apr 08, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गुरुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला से 85 हजार रुपये का थैला छीन लिया। आशा देवी बैंक से पैसे निकालकर भारत गैस एजेंसी जा रही थीं, जब बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े महिला से 85 हजार की छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

गुरुआ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बुधवार को दिनदहाड़े भारत गैस एजेंसी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से 85 हजार रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, चांसी गांव निवासी आशा देवी पीएनबी बैंक से 85 हजार रुपये निकालकर थैले में रख भारत गैस एजेंसी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एजेंसी पहुंचने से पहले ही बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका थैला छीन लिया और दरियापुर की दिशा में भाग निकले। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि इसी सप्ताह मिरचक मोड़ के पास भी बाइक सवार बदमाशों ने एक बच्ची से सोने की चेन से भरा थैला छीन लिया था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।