दुष्कर्म के मामले में आरोपित को दस साल की सजा

Feb 21, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिविल लाइन थाने से संबंधित दुष्कर्म के मामले में शनिवार को

दुष्कर्म के मामले में आरोपित को दस साल की सजा

सिविल लाइन थाने से संबंधित दुष्कर्म के मामले में शनिवार को अदालत ने अभियुक्त को दस साल की सजा सुनाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलीन कुमार पांडे ने अभियुक्त मो. शिबू को दस साल की सजा और 50 हजार रुपये आर्थिक दंड भी लगाया। वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नादरागंज का रहने वाला है। इस मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक अम्बष्ट योगानंद ने बहस किया। सजा के बिंदु पर बहस करते हुए उन्होंने कहा कि अभियुक्त ने रिस्ता को कलंकित किया है, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कम सजा देने की अदालत से गुहार लगाई ।

घटना 6 नवंबर 2015 की है। उस दिन पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर शादी में आई हुई थी। इसी दौरान अभियुक्त ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिससे वह गर्भवती हो गई थी। बाद में शादी के लिए कहे जाने पर वह इनकार कर दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।