ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गया सर्पदंश से विवाहिता की मौत, घर में कोहराम

सर्पदंश से विवाहिता की मौत, घर में कोहराम

अंबा, संवाद सूत्र।हिता कमला देवी (40 वर्ष) की मौत शनिवार को सर्पदंश से हो गई है। वह लखन मेहता की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह मौसम खराब था और बूंदाबांदी हो रही थी। इसी क्रम में...


सर्पदंश से विवाहिता की मौत, घर में कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSun, 29 May 2022 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

अंबा, संवाद सूत्र।

सिमरा थाना क्षेत्र के चिल्हियावां गांव की एक विवाहिता कमला देवी (40 वर्ष) की मौत शनिवार को सर्पदंश से हो गई है। वह लखन मेहता की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह मौसम खराब था और बूंदाबांदी हो रही थी। इसी क्रम में बाहर रखे दउरी, उपला व अन्य सामग्रियों को भींगने के डर से अंदर कर रही थी। दउरी में सांप था जिसने महिला को डंस लिया। इलाज के लिए उन्हें औरंगाबाद में जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। नगर थाना पुलिस की देख-रेख में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें