Gaya News: बोधगया में जर्जर वतसपुर-छांछ सड़क की मरम्मत की उठी मांग
हिन्दुस्तान, गया
Gaya News: गया जिला नागरिक परिषद के सदस्य अरुण कुमार राव ने बोधगया प्रखंड की समस्याओं का समाधान करने के लिए कृषि मंत्री से मांग की। उन्होंने जर्जर बतसपुर-छांछ सड़क की मरम्मत और बाढ़ के जोखिम को देखते हुए पुल-पुलिया निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया। साथ ही, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा के लिए चहारदीवारी निर्माण की भी मांग की।

Gaya News: गया जिला नागरिक परिषद के सदस्य अरुण कुमार राव ने कृषि मंत्री सह गया के जिला प्रभारी मंत्री से बोधगया प्रखंड की समस्याओं के समाधान की मांग की है। अरुण कुमार राव ने मंत्री को पत्र लिखकर जर्जर बतसपुर-छांछ सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने तथा बाढ़ की समस्या को देखते हुए जरूरत के अनुसार पुल-पुलिया निर्माण की मांग की है। साथ ही मोराटाल पंचायत के छांछ में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की सुरक्षा के लिहाज से चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग की है।

