ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ निगम का अनुसेवक धराया

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ निगम का अनुसेवक धराया

सिटी मैनेजर की जाली हस्ताक्षर वाले 25 जाली प्रमाण पत्र भी बरामद

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के साथ निगम का अनुसेवक धराया
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 06 Mar 2020 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

गया नगर निगम में शुक्रवार को निगम में कार्यरत एक अनुसेवक को फर्जी हस्ताक्षर किये लगभग 25 जाली जन्म प्रमाण पत्र के साथ सिटी मैनेजर त्रिपुरारी शरण संजय ने रंगे हाथ पकड़ा। पकड़ा गया निगमकर्मी भीम प्रसाद ने नगर आयुक्त सावन कुमार के समक्ष यह बात स्वीकार भी किया की दुसरे व्यक्ति से हस्ताक्षर करा प्रमाण पत्र बनाया था। इस संबंध में और कौन-कौन लोग शामिल है। नगर आयुक्त के बार-बार पूछने के बाद भी किसी भी व्यक्ति का नाम नही बताया।

पकड़ा गया कर्मी सिविल लाइन थाने के हवाले

नगर आयुक्त सावन कुमार ने बताया कि सिटी मैनेजर के लिखित शिकायत पर कि उक्त व्यक्ति सिटी मैनेजर का फर्जी हस्ताक्षर कर लेागों को जन्म प्रमाण पत्र नर्गित करता था। जिसका प्रमाण के रूप में फर्जी हस्ताक्षर किये हुये प्रमाण पत्र भी दिखाया गया । इसके बाद उक्त व्यक्ति को सिविल लाइन थाना के हवाले कर दिया गया है।

पिछले दिन दिनों में पांच कर्मी हुये हैं निलंबित

नगर आयुक्त ने पिछले तीन दिनों में अपने कार्यो में लापरवाही बरतने के कारण इसे लगाकर पांच लोगों को निलंबित कर दिया है। उन्होने साफ तौर से कहा कि अब फर्जीबाड़ा नही चलेगा। अगर आप निगम में काम करने आते है तो कार्यालय में काम करें। कार्यालय से जो भी व्यक्ति गायब मिलेंगे। एक अनुसेवक के पकड़े जाने के बाद अगर सही से जांच पड़ताल किया जाये तो कितने लेाग इस जांच के घेरे में आ सकते है। जो इस तरह के कार्यों में संलप्ति है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें