ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाकोरोना वायरस:एक सप्ताह में 15 लाख का 1693 रिर्जेशन टिकट हुआ रिफंड

कोरोना वायरस:एक सप्ताह में 15 लाख का 1693 रिर्जेशन टिकट हुआ रिफंड

कोरोना वायरस का भय रेल यात्रियों को भी सताने लगा है। यही कारण है कि पूर्व में रिजर्वेशन कराए यात्री अपनी यात्रा रद्द कर टिकट वापस कराने में लगे हुए...

कोरोना वायरस:एक सप्ताह में 15 लाख का 1693 रिर्जेशन टिकट हुआ रिफंड
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 19 Mar 2020 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस का भय रेल यात्रियों को भी सताने लगा है। यही कारण है कि पूर्व में रिजर्वेशन कराए यात्री अपनी यात्रा रद्द कर टिकट वापस कराने में लगे हुए हैं। वहीं सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री भी अपना सफर रद्द कर टिकट वापस करा रहे हैं। रेल सूत्रों ने बताया कि 11 मार्च से 18 मार्च तक गया जंक्शन से विभिन्न नगरों व महानगरों के लिए सफर करने वाले यात्रियों ने 1693 टिकट वापस कराया। वापस टिकट का मूल्य 15 लाख 33 हजार 975 रुपए है। 17 मार्च को 249000 रुपए का 288 तथा 18 मार्च को 264325 रुपए का 312 रिजर्वेशन टिकट रद्द कराया गया है। इसी तरह जनरल टिकट का रिफंड कराने वाले यात्रियों की भी संख्या बढ़ रही। 13 मार्च से 18 मार्च तक करीब 13 लाख 22 हजार 420 रुपए का 1428 जनल टिकट वापस कराया है। पिछले साल 2019 में 13 मार्च से 18 मार्च तक करीब 534660 रुपए का 570 जनरल टिकट वापस कराया गया था। पिछले साल 2019 के 18 मार्च को 96685 रुपए का 113 जनरल टिकट, 17 मार्च को 67830 रुपए का 80 जनरल टिकट वापस किए गए थे। लेकिन इस वर्ष 2020 के 18 मार्च को 264325 रुपए का 312 तथा 17 मार्च को 249000 रुपए का 288 जनरल टिकट वापस कराया गया।

जंक्शन परिसर में नहीं दिख रहा चहल पहल

कोरोना के भय से रेल सफर करने वाले यात्री भी अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। इसका असर गया जंक्शन पर भी दिख रहा है। गुरुवार को भी गया जंक्शन पर चहल पहल नहीं दिखा। मेल-एक्सप्रेस के अलावे लोकल ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ पूर्व दिनों की तरह नहीं दिखा। गया जंक्शन के फूड प्लाजा हो गया फिर प्लेटफार्मो पर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित खान-पान स्टॉलों पर भी सामानों की बिक्री कम हो गया है। फूड प्लाजा में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके कारण फूड प्लाजा कर्मी व मैनेजर भी परेशान हैं। ऑटो वाले भी अब परेशान दिखने लगे हैं। क्योंकि यात्रियों की संख्या कम रहने से वे फेरा नहीं लगा पा रहे हैं। इससे उनकी कमाई पर असर पड़ रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें