Hindi NewsBihar NewsGaya NewsControversy Over Death Certificate Issued While Woman is Alive
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में होगा एफआईआर

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में होगा एफआईआर

संक्षेप:

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में होगा एफआईआरफर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में होगा एफआईआरफर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में होगा एफआईआरफर्जी मृत्यु

Thu, 27 Nov 2025 08:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

जीवित रहते महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र का मामला तुल पकड़ा हुआ है। इस मामले में गुरुवार को नगर आयुक्त ने एफआईआर करने का निर्देश जन्म मृत्यु रजिस्ट्रार को दिया है। इसके पहले बुधवार को मीना देवी का बड़ा पुत्र जो गलत प्रमाण पत्र बनवाया था। वह निगम पहुंच उपनगर आयुक्त के सामने माफीनामा लिखकर दिया जिसमे कहा कि वह और उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस दौरान इसे सत्य साबित करने के लिए डॉक्टर का पर्चा भी साथ लाया था। इसके बाद प्रमाण पत्र निरस्त करने की बात कही गयी। वहीं नगर आयुक्त कुमार अनुराग छुट्टी से लौटते ही गुरुवार को इस मामले में एफआईआर करने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब देखना यह है कि मीना देवी के बड़े बेटे के साथ इस गलत प्रमाण पत्र बनाने के लिए शामिल गवाह व अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होती है या सिर्फ दिलीप कुमार पर ही होगी। यह समय बतायेगा। क्या है मामला गोसाईबाग की रहने वाली मीना देवी जो वर्तमान में रांची में रहती है। उसके बड़े पुत्र ने उनका जीवित रहते हुये गया नगर निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र बना लिया। लेकिन, सबसे बड़ी बात है कि इस मामले में अभी तक उक्त महिला व उसके छोटे पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ प्रवीण कुमार ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए निगम के अधिकारियों को आवेदन नहीं दिया है और ना ही किसी थाने में एफआईआर किया है। निगम के अधिकारियों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही इसकी जानकारी मिली ।