भारतीय संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को समझाया गया

भारतीय संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को समझाया गया

संक्षेप:

संविधान दिवस सप्ताह के अंतर्गत सीयूएसबी के छात्रों ने शहवाजपुर मिडिल स्कूल में शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान के सिद्धांतों पर नुक्कड़ नाटक और जेंडर इक्वालिटी से संबंधित कहानियां सुनाई गईं। छात्रों ने इंटरैक्टिव गेम्स भी खेले और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Nov 22, 2025 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

संविधान दिवस सप्ताह के अंतर्गत सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) के प्रो बोनो क्लब (न्याय बंधु) के छात्रों ने शहवाजपुर मिडिल स्कूल में शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के ‘कैंपस फॉर कम्युनिटी’ ध्यय के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायण सिंह ने प्रो बोनो क्लब के विजन, मकसद और कम्युनिटी-ओरिएंटेड मिशन के बारे में बताया। नुक्कड़ नाटक में कॉन्स्टिट्यूएंट असेंबली की बहसों और भारतीय संविधान के बुनियादी सिद्धांतों को दिखाया गया। नुक्कड़ टीम में शामिल ममतेश, कार्तिक, पलक, अनुष्का, आकांक्षा, काव्यांश, आशीष और लक्ष्य ने दर्शकों का मन मोह लिया और संवैधानिक मूल्यों को आसान और भरोसेमंद तरीके से बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के अंतर्गत अंकिता और संचिता, हर्षिता और आयुषी ने जेंडर इक्वालिटी और शिक्षा के अधिकार के संवैधानिक सिद्धांतों पर आधारित सोचने पर मजबूर करने वाली कहानियां सुनाईं। स्कूल के बच्चों के लिए इंटरैक्टिव गेम्स की एक सीरीज भी आयोजित की गई, जिसमें जीतने वाले छात्रों एवं टीमों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में शहवाजपुर स्कूल के प्रधानाध्यापक राम लखन चौधरी, शिक्षक कौशलेंद्र कुमार, सुशील कुमार अंचल, कृति कुमारी, फाखरा मशरूर, अभय चंद्र तिवारी मौजूद रहें। एसएलजी के अध्यक्ष और डीन प्रो. अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का छात्र सदस्य नंदन कुमार रंजन, मिनी सिन्हा, मनीष कुमार और वैष्णवी कुमारी ने समनवय किया।