Gaya News: बजौरा मे दो योजनाओं को एक ही जमीन आवंटन होने पर ग्रामीणों में नाराजगी

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: डोभी प्रखंड की बजौरा पंचायत के बजौरा गांव में एक ही जमीन पर विवाह मंडप और पैक्स गोदाम के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन दिया है। उन्होंने जल्द समाधान की मांग की है।

Gaya News: बजौरा मे दो योजनाओं को एक ही जमीन आवंटन होने पर ग्रामीणों में नाराजगी

Gaya News: डोभी प्रखंड की बजौरा पंचायत के बजौरा गांव में एक ही जमीन पर दो योजनाओं के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन दिया है। मुखिया भुईं यादव ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के बगल में खाता संख्या 577, खेसरा 3771 की 30 डिसमिल जमीन पर प्रस्तावित विवाह मंडप निर्माण के लिए अंचलाधिकारी द्वारा एनओसी दिया गया था। बाद में उसी भूखंड को पैक्स गोदाम के लिए भी आवंटित कर दिया गया। इससे विवाह मंडप निर्माण में बाधा आने की आशंका है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।