ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयालॉकडाउन के कारण गांधी मैदान में ईद की नमाज पर संशय

लॉकडाउन के कारण गांधी मैदान में ईद की नमाज पर संशय

सोशल डिस्टेंसिंग जारी रहा तो कैसे होगी ईद की नमाज

लॉकडाउन के कारण गांधी मैदान में ईद की नमाज पर संशय
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 16 May 2020 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस के लेकर चल रहे लॉकडाउन में रमजान चल रहा है। इबादत के महीने के 22 दिन गुजर गए। बाजार लगभग बंद है, लेकिन घरों में ईद की तैयारी चल रही है। वर्तमान माहौल में सभी के जेहन में एक ही सवाल है ईद की नमाज। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग जारी रहा तो मस्जिद व खुले में ईद की नमाज नहीं होगी। गांधी मैदान, रेलवे मैदान सहित मस्जिदों में ईद की नमाज पर संशय है। ऐसी स्थिति में संभवत: पहली बार ईद की नमाज नहीं होगी। गांधी मैदान ईदेन कमेटी के अध्यक्ष डा. फराहत हुसैन ने कहा कि अभी तक गांधी मैदान में ईद की नमाज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन, गांधी मैदान में ईद की नमाज पर संशय है। लोगों के फैसले के अनुसार लॉकडाउन के कारण गांधी मैदान व मस्जिदों में ईद की नमाज संभवत: नहीं होगी। इसी तरह अन्य खुले स्थान, मस्जिद व कर्बला में भी नमाज नहीं होने की उम्मीद है। कमेटी के संयुक्त सचिव रजी अहमद खान ने कहा कि वर्तमान माहौल में खुले में नमाज कैसे होगी। इस बार तो ईद में मुबारकबाद देने का तरीका भी बदल जाएगा। गांधी मैदान, मस्जिद व खुले में ईद की नमाज नहीं होने से लोगों से मुलाकात भी नहीं होगी। फोन पर ईद की मुबारकबाद देंगे। कोरोना वायरस के संक्रमण ना फैले इस बात को लेकर हर बिंदु पर सावधानी बरती जा रही है। घर में नहीं होगी ईद की नमाज : नाजिम खानकाह चिश्तिया मुनामिया के नाजिम अता फैसल ने कहा कि अगर खुले या मस्जिद में ईद की नमाज नहीं हुई तो घरों में भी नहीं होगी। घर में ईद की नमाज नहीं होती है। जुमे की नमाज जौहर के वक्त में होती। अगर मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं हुई तो उसके बदले घरों में जौहर की नमाज अदा की जाती है। लेकिन, ईद की नमाज के वक्त कोई नमाज नहीं होती। अगर ईद की नमाज नहीं हुई तो कोई नमाज नहीं पढ़ी जा सकती है। ईद की नमाज साल भर में एक ही बार होती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें