
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं, नवम्बर में इसी तरह रहेगा मौसम का मिजाज
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं, नवम्बर में इसी तरह रहेगा मौसम का मिजाज पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नहीं, नवम्बर में इसी तरह रहेगा मौसम का मिजाज
दो दिनों से ठंड बढ़ी हुई। दिन में तो धूप से राहत है। लेकिन, रात में ठंड सता रही है। सुबह धूप निकलने के घंटे भर बाद तक सर्दी है। पछुआ चलने से ठंड के कारण न्यूनतम तापमान दो दिनों से 10 डिग्री के नीचे रह रहा है। गुरुवार को अधिकतम 26.8 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। गुरुवार को औरंगाबाद और राजगीर के बाद गया जी सबसे ठंडा रहा। औरंगाबाद के 9.7 और राजगीर का 10.0 डिग्री रहा था। गया जी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा था। हालांकि पशिच्मी विक्षोभ का प्रभाव नहीं रहने से कड़ाके की ठंड नहीं है।
पिछले साल 27 नवंबर 2024 को अधिकतम 25.7 व न्यूनतम 14.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन का अनुमान नहीं है। न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलेगी और ठंड से काफी राहत रहेगी। पछुआ चलने से दो दिन से ठंड बढ़ी है। हालांकि अभी पछुआ की गति धीमी है। बताया कि नवम्बर के बचे दिनों में भी क ड़ाके की ठंड का अनुमान नहीं है। हिमालय के क्षेत्र में बर्फबारी होने के बाद ठंड बढ़ेगी। तेज सर्द पछुआ चलेगी तो कनकनी बढ़ेगी और ठंड कहर बरपाएगी। दिसंबर में पहले हफ्ते के बाद ही कड़ाके की ठंड का प्रभाव शुरू होने का अनुमान है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




